पत्र टेम्पलेट

4 टेम्पलेट उपलब्ध

इस्तीफा देना है? अनुरोध करना है? शिकायत दर्ज करवानी है? निमंत्रण भेजना है? या किसी से माफ़ी माँगनी है? — हर ज़रूरत के लिए हमारे पास रेडी पत्र टेम्पलेट हैं। अब घंटों सोचने और सही शब्द ढूंढने की ज़रूरत नहीं। बस अपना काम चुनें, टेम्पलेट भरें, और आगे बढ़ें। हिंदी और अंग्रेज़ी — दोनों में उपलब्ध, बिल्कुल मुफ्त।

प्रकार के अनुसार ब्राउज़ करें

सभी टेम्पलेट

4 परिणाम

पत्र टेम्पलेट के बारे में

सही पत्र लिखना मुश्किल हो सकता है — खासकर जब औपचारिकता और सही शब्दों का ध्यान रखना हो। इसलिए हमने इस्तीफा, अनुरोध, शिकायत और निमंत्रण — चारों तरह के पत्रों के लिए तैयार टेम्पलेट्स बनाए हैं। हर टेम्पलेट स्टैंडर्ड फॉर्मेट में है, जिसे आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से आसानी से बदल सकते हैं।

संबंधित श्रेणियां

संबंधित लेख और गाइड

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस्तीफा देते समय प्रोफेशनल व्यवहार बनाए रखना सबसे ज़रूरी है। अपना आखिरी कार्य दिवस, कंपनी में बिताए गए समय के लिए धन्यवाद, और नोटिस अवधि में सहयोग करने की बात लिखें। हमारे इस्तीफा पत्र टेम्पलेट में ये सब शामिल है।

हां, हमारे टेम्पलेट पेशेवर मानकों का पालन करते हैं लेकिन, आवेदन जमा करने से पहले संबंधित बैंक, स्कूल, कॉलेज, कार्यालय या संस्था से आवश्यक दस्तावेज़ और प्रारूप की पुष्टि अवश्य कर लें।

अगर आप किसी अधिकारी या प्रधानाचार्य को लिख रहे हैं, तो 'माननीय' या 'प्रिय महोदय' का इस्तेमाल करें। आम कर्मचारी या सहकर्मी को लिखते समय 'श्री' या 'सुश्री' काफी है। अगर उनकी डिग्री है, तो 'डॉ.' या 'प्रो.' भी लिख सकते हैं।

एक स्टैंडर्ड व्यावसायिक पत्र में ये चीज़ें होनी चाहिए — प्रेषक का पता, तारीख, प्राप्तकर्ता का पता, 'विषय' (Subject), औपचारिक अभिवादन, मुख्य भाग (3-4 पैराग्राफ में), समापन, और हस्ताक्षर। हमारे सभी टेम्पलेट इसी फॉर्मेट में हैं।

शिकायत पत्र में तीन चीज़ें ज़रूरी हैं — 1) क्या हुआ (पूरी घटना), 2) कब हुआ (तारीख), 3) आप क्या चाहते हैं (समाधान)। तथ्यों के साथ लिखें, भावनाओं में न बहें। हमारे शिकायत टेम्पलेट में सही फॉर्मेट और ज़रूरी पॉइंट्स दिए गए हैं।

बैंक में शिकायत के लिए अपना खाता नंबर, घटना की तारीख और पूरी शिकायत साफ़-साफ़ लिखें। संबंधित ब्रांच मैनेजर को संबोधित करें और शिकायत की एक कॉपी अपने पास रखें। यदि बैंक का ऑनलाइन शिकायत पोर्टल उपलब्ध है, तो वहाँ भी शिकायत दर्ज करें। हमारा बैंक शिकायत टेम्पलेट देखें — उसमें सभी ज़रूरी जानकारी शामिल है।